लखिमपुर खिरी । भारत नेपाल मैत्रिक संबंध बढ़ाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नेपाल से सटे आठ जिलों में भारत नेपाल मैत्रि महोत्सव किया जा रहा है जिसमें 5 फरवरी जिला सिद्धार्थ नगर से शुरू होकर 23 फरवरी जिला पीलीभीत में कार्यक्रम समाप्त होगा ।यह महोत्सव प्रत्येक वर्ष किया जा रहा है जिसमें भारत नेपाल की संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवी वर्गों द्वारा दोनों देशों के समन्वय बनाने हेतु मंतव्य भी दिए जाते हैं ज्ञात हो कि दिनांक 21.2.2025 को लखीमपुर खीरी जिला के थारू क्षेत्र चंदन चौकी परियोजना कार्यालय के प्रांगण में भारत नेपाल मैत्रि महोत्सव 2025 किया जाना सुनिश्चित है।









